बिहार राज्य के किशनगंज जिला के बहादुरगंज से अमौर तक जानेवाली सड़क का चौड़ीकरण कार्य जारी है । सड़क के निर्माण की गति सुस्त होने से लोग परेशान है। कोचाधामन प्रखंड के सोंथा से बरबट्टा हाट तक उक्त सड़क काफी क्षतिग्रस्त है।भट्टा हाट व बरबट्टा हाट में नाला का निर्माण काफी सुस्त है। लोगों द्वारा सड़क निर्माण कार्य करा रही एजेंसी के प्रतिनिधि से निर्माण में गति लाने की मांग की।
