बिहार राज्य के किशनगंज जिले के सभी प्रखंडों में लगातार बारिश नहीं होने से धान की खेती खराब हो रही है किसान के खेत फट रहे हैं होने में वर्षा से किसान परेशान है यहां की किस ज्यादातर मानसूनी बारिश के भरोसे खेती करते हैं परंतु बारिश नहीं होने से यहां की खेती बर्बाद हो रही है लोग सरकार से डीजल अनुदान तथा फ्री बिजली की मांग कर रहे हैं।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णनंदन चक्रवर्ती ने बताया कि कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर 22 जुलाई से डीजल अनुदान के लिए आवेदन शुरु है। 30 अक्टूबर तक किसान आवेदन दे सकते हैं।

किशनगंज डीएम की मौजूदगी में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के मैनेजिंग कमिटी की बैठक आहूत की गई।उक्त बैठक में दावा आपत्ति पर सुनवाई के बाद अंतिम सदस्यता सूची प्रकाशित की गई। डीएम ने कहा कि 15 दिनों के अंदर सदस्यता प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य हैं। 16 अगस्त से मैनेजिंग कमिटी के सदस्य हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

किशनगंज जिले स्थित भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41 वीं वाहिनी रानीडंगा द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लंगराडूबा में आयोजित किया गया। शिविर में 127 पशुओं की चिकित्सा जांच की गई, जिसमें 71 गाय, 16 भैंस, 103, बकरी, 03 डॉग, 44 बछड़ा एवं 60 अन्य छोटे बड़े पशुओं का निशुल्क उपचार किया गया।

खबरें फटाफट 30 जुलाई 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.नदी कटाव से संबंधित समस्याओं से लोगों ने विधायक प्रतिनिधि को अवगत कराया किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत धरहर के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन। 2.ग्रामीण ने नाला निर्माण का माँग किया कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर वार्ड संख्या 01 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खींचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का माँग किया। 3.यूको बैंक के शाखा को नए भवन में किया गया शिफ्ट कोचाधामन प्रखंड के हॉस्पिटल चौक स्तिथ यूको बैंक की शाखा को प्रखंड मुख्यालय के समीप भट्टा हाट में नए भवन में शिफ्ट किया गया। नये भवन में ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।

किशनगंज जिले के स्वास्थ्य संस्थान में विश्व हेपेटाइटिस-बी दिवस मनाया गया। यह दिवस लोगों को लिवर से जुड़े गंभीर रोग हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।अच्छी जीवनशैली, पौष्टिक भोजन की आदतों और शराब से परहेज कर इस बीमारी को खत्म किया जा सकता है।

किशनगंज शहर में गलत साइड से वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियम तो सख्त बनाये गये हैं लेकिन कई लोग इसका पालन करने से परहेज कर रहे हैं। वीर कुवंर सिंह बस स्टैंड से धरमगंज चौक की ओर आने व जाने के लिए दो रास्ते बनाये गये हैं। इस रास्ते से अक्सर कई लोग गलत साइड से वाहन चलाते हैं। हालांकि इस रास्ते में किसी प्रकार की चेकिंग नहीं लगायी जाती है।

किशनगंज जिले के संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्र में रेडी टू कुक टीएचआर वितरण किया गया।आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से सभी योजनाओं को शत प्रतिशत सुनिश्चित एवं पारदर्शी तरीके से धारातल पर उतारने को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री नजर रखे हुए हैं।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता शायक अफज़ल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के मेहंदीपुर जाने वाली सड़क में जगह-जगह खराब हो गए हैं जिससे ग्रामीण को आवगमन मैं काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घनाएं भी होते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोगों की माँग है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मति का कार्य किया जाए।

बिहार राज्य के किशनगंज में मुहर्रम के मौके पर अलर्ट पर पुलिस, पोठिया के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में प्रशासन का फ्लैग मार्च, लोगो से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील, दामलबारी, शीतलपुर,खजूरबारी, हैकलबारी,रतवा,पनासी, पहाड़कट्टा , बलदिया हाट में निकला मार्च, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मार्च में शामिल थे..