किशनगंज जिले के स्वास्थ्य संस्थान में विश्व हेपेटाइटिस-बी दिवस मनाया गया। यह दिवस लोगों को लिवर से जुड़े गंभीर रोग हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।अच्छी जीवनशैली, पौष्टिक भोजन की आदतों और शराब से परहेज कर इस बीमारी को खत्म किया जा सकता है।