बिहार राज्य के किशनगंज में यौम ए आशुरा को लेकर जगह जगह ताजिया जुलूस, टेढ़ागाछ के ऐतिहासिक ढबेली कर्बला मैदान में जुट रही है लोगों की भारी भीड़, बीडीओ, सीओ और एसएचओ ने व्यवस्था का लिया जाएजा, मेला में आने वाले लोगों से वाहन साथ न लाने का किया आग्रह, ट्रैफिक जाम से बचने के लिए जारी की अपील

बिहार राज्य के किशनगंज जिला मुख्यालय में कहीं भी पार्किंग की सुविधा नहीं रहने से लोगों को सड़क किनारे वाहन लगाना मजबूरी बन गयी है। जो जाम का कारण तो बनता ही है। दुखद पहलू है कि जिला मुख्यालय के बाजार में इतनी जगह नहीं है कि पार्किंग की व्यवस्था हो सके।

डीएम श्रीकांत शास्त्री का ठाकुरगंज भ्रमण डीएम ने +2 प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, ठाकुरगंज का औचक निरीक्षण किया। साथ ही,ठाकुरगंज स्थित विभिन्न राइस मिल का औचक निरीक्षण भी किया गया है। विद्यालय निरीक्षण के क्रम में शौचालय मरम्मती करवाने, बंद पड़े कमरो को मरम्मती करवाकर कक्षा संचालन तथा शिक्षको के पठन पाठन कार्य व बच्चियों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया गया है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड के हॉस्पिटल चौक स्तिथ यूको बैंक की शाखा को प्रखंड मुख्यालय के समीप भट्टा हाट में नए भवन में शिफ्ट किया गया।नये भवन में ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलेंगी।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड के कोचाधामन पंचायत के 11 मृत लोगों के आश्रितों को कबीर अंत्योष्टि योजना की राशि का चेक दिया गया। बताते चलें कि कमजोर वर्ग के लोगो के मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार हेतु तीन हजार रुपये की राशि दी जाती है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में चाय की खेती प्रसंस्करण एवं इससे जुड़े अन्य गतिविधियों का अनुश्रवण एवं संचालन हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता धीरज सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बहादुरगंज प्रखंड के अंतर्गत गुवाबाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर 3 में बिजली सप्लाई खराब होने की वजह से नल जल योजना के तहत लोगों को नहीं मिल पा रहा है नल जल का पानी लोगों का बिजली विभाग तथा नल जल के कर्मियों से मांग है कि जल्द से जल्द इसे ठीक करा कर शुद्ध नल जल की सप्लाई की जाए।

बिहार राज्य के किशनगंज जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने सरदार गोपाल सिंह मध्य विद्यालय, किशनगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सभी कक्षाओं में पंखे और रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं पाए जाने के कारण डीएम ने नाराजगी जाहिर की। डीएम ने इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।इस दौरान डीएम ने वैसे विद्यार्थी जिनको पुस्तक नहीं मिली हैं, उन्हें शीघ्र पुस्तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला अभियोजन एवं ईमपावर्ड कमिटी तथा मानव व्यापार विरोधी अनुश्रवण समिति, मद्य निषेध की समीक्षात्मक बैठक डीएम श्रीकान्त शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से विभिन्न वादों में अभियोजन के कार्यों की समीक्षा की गई एवं इनके त्वरित निष्पादन हेतु निदेशित किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अभियोजन पदाधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा।

Transcript Unavailable.