डीएम श्रीकांत शास्त्री का ठाकुरगंज भ्रमण डीएम ने +2 प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, ठाकुरगंज का औचक निरीक्षण किया। साथ ही,ठाकुरगंज स्थित विभिन्न राइस मिल का औचक निरीक्षण भी किया गया है। विद्यालय निरीक्षण के क्रम में शौचालय मरम्मती करवाने, बंद पड़े कमरो को मरम्मती करवाकर कक्षा संचालन तथा शिक्षको के पठन पाठन कार्य व बच्चियों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया गया है।