बिहार राज्य के किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं०10 जिला परिषद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत मस्जिदगर के ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द शौचालय बनवाने का दिया आश्वासन|
बिहार राज्य के किशनगंज जिला ठाकुरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय गलगलिया में भूकंप, बाढ़, आग जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षा पर स्कूली छात्रों को बहुमूल्य सुझाव व जागरुकता देने के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । यह मॉक ड्रिल पटना जिले के बिहटा स्थित 9वीं बटालियन एनडीआरएफ की एक टीम द्वारा संचालित किया गया।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले में पीएम किसान योजना का 14वीं किस्त का हस्तांतरण का सीधा प्रसारण-सह- किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन खगड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम किसान योजना का 14वीं किस्त का हस्तांतरण कार्यक्रम सीकर राजस्थान से किया किया।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला से सुधा आचार्या मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि ठाकुरगंज प्रखंड के भातगाॅव पंचायत के नेबूगुड़ी गांव जाने के लिए कोई भी पल नहीं है लोग पॉल गिरकर अपने जान जोखिम में डालकर आवाज ही करते हैं लोगों की मांग है कि यहां पक्की पुल का निर्माण हो।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले में नौ सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य आशा एवं फैसिलिटेटर संघ ने धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। धरना प्रदर्शन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में आयी आशा कार्यकर्ता व फेसिलिटेटर शामिल हुई।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले में सात अगस्त से जिले में तीन चरण में मिशन इंद्रधनुष अभियान संचालित किया जायेगा। अभियान की तैयारी को को पूरा करने एवं अभियान की सफलता को लेकर जरूरी तैयारी को पूरा करने के लिए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार द्वारा वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अधिकारी के अलावा सहयोगी विभाग का अधिकार से मिशन इंद्रधनुष के सफल क्रियान्वयन के लिए घर घर सर्वे कर ड्यू लिस्ट एवं सर्वे रजिस्टरपूरा करने का निर्देश दिया गया।
किशनगंज शहर का अधिकांश मुहल्ला अंधकार में डूबा रहता है। मुहल्लों के पोलों पर लगे स्ट्रीट लाइट खराब हो जाने से यह स्थिति बनी है। पूर्व में नगर परिषद द्वारा कई बार इसे ठीक करवाया गया। लेकिन फिर वही स्थिति बन गयी है। जिससे लोगों को चोरी छिनतई का डर सता रहा है। खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करने की जहमत कोई नहीं उठा रहा है। इस समस्या की ओर विभाग का ध्यान नहीं गया है।
बिहार बिहार राज्य के किशनगंज शहर में अब तक टेम्पू व टोटो स्टैंड नहीं चालू हो सका है। पूर्व में तत्कालीन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ शहर में चार जगहों को स्टैंड के लिए चिन्हित किया गया था। लेकिन सभी वीरान पड़े हैं। अब भी शहर की सड़कों पर ही टेम्पू व टोटो लग रहे हैं। जिससे वजह से प्रतिदिन जाम लगता है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला के ठाकुरगंज प्रखंड में लंपी त्वचा रोग से मवेशियों की जा रही जान,समाजसेवी अनिल महाराज ने कहा लंपी त्वचा रोग से संक्रमित मवेशियों का नहीं हो रहा है इलाज कई मवेशियों की जा चुकी है जान,पशुपालक परेशान जिम्मेदार बेख़बर।
ठाकुरगंज:शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर ठाकुरगंज पुलिस-प्रशासन की टीम के द्वारा शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च। वहीं मुहर्रम को ले एक्टिव मोड में है जिला प्रशासन, मुहर्रम के अवसर पर कल शनिवार को जगह जगह पर निकाली जायेगी अखाड़ा/ताजिया जुलूस।
