बिहार राज्य के किशनगंज शहर के पूरबपाली स्थित गोशाला में शमशान घाट में नए शवदाह गृह का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लोगों ने लगाया है।लोगों का कहना है कि करीब 4,65,39,724 की लागत से नए शवदाह गृह का निर्माण कार्य शुरु किया गया है।जिसमें एक विद्युत और दो लकड़ी का शवदाह गृह का निर्माण किया जाना है। साथ ही शौचालय, स्नानघर भी बनाए जाएंगे। इन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्य में काफी अनियमितता देखी जा रही है। कार्य में जो भी बालू प्रयोग किया जा रहा है उसमें मिट्टी मिला हुआ है या दो नंबर बालू है। साथ ही गिट्टी भी गुणवतापूर्ण नहीं है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले सहित पूरे पूर्णियाँ विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट 2 की परीक्षा 2 से 18 अगस्त तक होगी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में की जाएगी। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसको लेकर विश्वविद्यालय की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बिहार राज्य से सुधा आचार्या बता रही है स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम में च्वाइस वेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) प्रणाली के तहत नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले नामांकन के लिये आवेदन जमा करने अंतिम तिथि क्रमश 30 जून एवं 15 जुलाई तक ही निर्धारित थी।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला के पोठिया प्रखंड अंतर्गत आनेवाली खड़खड़ी चौक के पूरब तरफ डोंक नदी तो पश्चिम तरफ महानंदा नदी का प्रवाह है। इसी खड़खड़ी चौक से सटे है खड़खड़ी मोहगर घाट।जहां प्रतिदिन सुबह से देर शाम तक लोगों की नाव के सहारे आवाजाही के लिए लगी रहती है भीड़। हो भी क्यों न इस विकास के दौर में भी नाव ही आवागमन का जो एकमात्र सहारा है।वर्षों से पुल निर्माण की यहां मांग उठती आ रही है लेकिन आज तक जनप्रतिनिधियों की निगाहें इस पर नहीं पड़ी है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले में आई फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पीड़ित मरीज आंख का इलाज करवाने के लिए सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी विडंबना यह है कि सदर अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक का पदस्थापना नहीं है। नेत्र रोग विशेषज्ञ के नहीं रहने की वजह से ऑप्थलमिक आई टेक्नीशियन द्वारा आई फ्लू एवं आंख के अन्य रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जा रहा है।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के खरसानटोली मुख्य सड़क से हमीद के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इजहार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत मोधो के ग्रामीणों ने पुल से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर विधायक ने जल्द पुल बनवाने का दिया आश्वासन|
खबरें फटाफट 27 जुलाई 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.सड़क मरम्मति कार्य की मांग कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के मोहरा हाट स्तिथ सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की माँग है कि सड़क की जल्द जल्द मरम्मति का कार्य किया जाए। 2.सौलर स्ट्रीट लाइट ठीक होने से ग्रामीणों ने आभार प्रकट किया कोचाधामन प्रखंड के हल्दिखोरा पंचायत अंतर्गत भोरा वार्ड न० 01 मैं पिछले 05 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार व्यक्त किया। 3.सड़क में जल जमाव से लोगों को काफी कठिनाई ठाकुरगंज प्रखंड के भातगांव पंचायत अंतर्गत नेबूगुड़ी गांव में निर्माणाधीन सीमा सड़क के कारण गांव के बीच में जल जमाव से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीच सड़क में जलजमाव हो जाने से स्कूल पढ़ने जाने वाले छात्र छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
बिहार राज्य के किशमगंज सदर अस्पताल में की दोपहर 1:30 बजे जनरेटर की केबल में चिंगारी निकलने के साथ पूरे अस्पताल बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली आपूर्ति बंद होने से 25 मिनट इमरजेंसी से लेकर लेब रूम एवं वार्डों तक अंधेरा छा गया।बिजली आपूर्त बाधित होने से ओपीडी में डॉक्टर गर्मी से बेहाल हो बाहर निकल आए। वही अंधेरे वार्ड में मरीज और स्वास्थ्य कर्मी पसीने से तर बतर होते रहे। विद्युत आपूर्ति ठप होने से सदर अस्पताल सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे ,लैब सहित अन्य जांचें ठप हो गईं। वही सबसे अधिक परेशानी एसएनसीयू में भर्ती नवजात के लिए हो गई। एसएनसीयू में बिजली आपूर्ति बंद होने से रेडिएंट वार्मर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे नवजात को ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई। वहीं मौके पर सदर अस्पताल मैनेजर जुले अशरफ ने जनरेटर संचालक को आनन फानन बुलवा कर जनरेटर द्वारा बिजली बहाल करवाया।
बिहार राज्य के किशनगंज शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छर के डंक से लोग परेशान रहते हैं। शहर के हरेक मुहल्लों में मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। हाल के दिनों में मच्छर का प्रकोप बढ़ जाने पर लोगों ने एक बार फॉगिंग मशीन से छिड़काव करवाने की मांग की है।
