किशनगंज जिले में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 2025 तक जिले से टीबी का पूरी तरह से उन्मूलन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके लिए सरकार और विभाग अपने स्तर से पूरी तरह से प्रयासरत है। लेकिन, अब जरूरत है लोगों के जागरूक होने की। ताकि, टीबी के खिलाफ लड़ाई जीती जा सके। जिले के सभी सरकारों अस्पतालों में इसके इलाज से लेकर जांच तक की मुफ्त व्यवस्था है। साथ ही, दवाओं के साथ टीबी के मरीज को पौष्टिक भोजन के लिए पांच सौ रुपये प्रतिमाह सहायता राशि भी दी जाती है। जैसे ही टीबी के बारे में पता चले तो पहले नजदीकी सरकारी अस्पताल ही जाएं।

बिहार राज्य के किशनगंज जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की हुई बैठक में आपसी समन्वय के साथ विकासात्मक व लोक कल्याणकारी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। जिला परिषद,सभागार में आयोजित बैठक में विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं तथा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गई। जिला समन्वय समिति की बैठक में सभी बीडीओ,सभी सीओ समेत विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

बिहार राज्य के किशनगंज शहर में गलत दिशा से वाहन चलाने वाले वाहन तो चला रहे है लेकिन वे ये भी जानते है कि जरा सी भी असावधानी घटना का कारण बन सकती है। इधर, यातायात पुलिस प्रत्येक दिन चेकिंग अभियान चला रही है। पिछले दो दिनों में यातायात पुलिस के चलाए गए चेकिंग अभियान में कुल 8 हजार रूपये जुर्माना की राशि वसूल की गई है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत स्थित बीबीगंज में प्रशासन ने अतिक्रमण की गई जमीन को खाली कराया। अनुमंडल दंडाधिकारी के निर्देशानुसार एक महिला को मिली जमीन पर किसी ने कब्जा कर रखा था।अंचलाधिकारी नजमुल हसन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए चार थाने की पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले में सावन माह में कुछ दिनों से बारिश रुठ सी गयी है। नतीजा चिलचिलाती धूप जेठ की दुपहरिया सी अहसास करा रही है। मानसून के कमजोर होते ही बीते चार दिनों से तापमान में वृद्धि होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। वर्षा नहीं होने से खेती किसानी पर असर पड़ रहा है। सुबह से ही तपती धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा है।चिलचिलाती धूप में घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत शाहनगरा गांव में पिछले 4 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

किशनगंज जिले में भारतीय रेलवे द्वारा हाल ही में रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत अब तक 1309 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है।प्रत्येक ऐसे स्टेशन पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इसमें स्टेशन तक आसान पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, आवश्यकतानुसार लिफ्ट एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ जैसी योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली क्रियान्वयन शामिल हैं।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता सुधा आचार्य ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि किशनगंज जिले में भारतीय समृद्धि कल्याण संगठन के वृक्ष रक्षा दल के द्वारा महिला सशक्तिकरण सह महिला हेल्प लाइन कार्यालय में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर मौजूद महिला हेल्प कार्यालय की पदाधिकारी शशि शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में सभी को अपने आसपास पौधरोपण करना चाहिए। वर्तमान समय में ये अतिआवश्यक है।

किशनगंज जिला परिषद की सामान्य बैठक में कई नयी योजना पर चर्चा करते उस पर अनुमोदन किया गया। जिला परिषद् अध्यक्षा नुदरत महजबी की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई।

खबरें फटाफट 26 जुलाई 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत हल्दिखोरा पंचायत के वार्ड न0 08 सिंघाड़ी में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए 2.जल्द से जल्द सड़क मरम्मति का कार्य की मांग कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत सोंथा पंचायत के शेरपुर जाने वाली सड़क में जगह-जगह खराब हो गए हैं। जिससे ग्रामीण को आवगमन मैं काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घनाएं भी होते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोगों की माँग है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मति का कार्य किया जाए। 3.ग्रामीण ने किया नाला निर्माण का माँग कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बलिया पंचायत के दोघरिया वार्ड संख्या 05 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया माँग। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।