किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत मस्जिदगर के ग्रामीणों ने समुदायक सौचालय से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द सौचालय बनवाने का दिया आस्वासन।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन परखंड अन्तर्गत कोचाधामान पंचायत के बोहिता के ग्रामीणों ने नाला मरमती की मांग किया था नाला मरमती शुरू हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया|
बिहार राज्य के किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास किशनगंज में लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत सुंदरबरी के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे है नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नदी मैं बांध बनवाने का दिया आसवासन |
दुखद : भातदाला चौक से क्लब फील्ड जाने वाले रास्ते में गड्ढा होने के कारण एक टोटो के पलटने से 40 वर्ष व्यक्ति की मौत हो गई घटना सोमबार की, मृतक का नाम जिनका शिवजी जैसवाल था जो की जिलेबिया मोर निवासी थे । मृतक अपने पीछे तीन नाबालिक बच्चे छोर गए ।
किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत समेश्वर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता कर्मियों के बीच पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा पैदल रिक्शा एवं ई-रिक्शा का वितरण किया गया है। साथ ही सभी कर्मियो को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ भारत मिशन के लिए प्रेरित करते हुए कार्य के लिए रवाना किया गया है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला से शुभम कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि ठाकुरगंज पंचायत में सड़क के गड्ढे को नहीं भरा जा रहा है, इससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है ,साथ में दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। सड़क के गड्ढे को भरने की मांग की जा रही है।
मुहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को पौआखाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ हैं। जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता पौआखाली के थानाध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने संयुक्त रूप से की है। बैठक में उपस्थित थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने आगामी त्योहार को शांति, सदभाव के साथ मनाने की अपील की है साथ ही थाना अध्यक्ष ने कहा कि शांति भंग करने वाले पर सख़्त से सख़्त कारवाई किया जायेगा।
सावन में जल चढ़ाते श्रद्धालु
बिजली के खंभे के पास लगाए गए हैं वृक्ष नहीं की जा रही कोई कार्यवाही
बिहार राज्य के किशनगंज जिला से शुभम कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि ठाकुरगंज पंचायत में स्ट्रीट लाइट को ठीक नहीं कि जा रही हैं, दो महीने से स्ट्रीट लाइट खराब है। इससे ग्रामीणों को समस्या हो रही है।स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने की मांग की जा रही है।
