किशनगंज शहर का अधिकांश मुहल्ला अंधकार में डूबा रहता है। मुहल्लों के पोलों पर लगे स्ट्रीट लाइट खराब हो जाने से यह स्थिति बनी है। पूर्व में नगर परिषद द्वारा कई बार इसे ठीक करवाया गया। लेकिन फिर वही स्थिति बन गयी है। जिससे लोगों को चोरी छिनतई का डर सता रहा है। खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करने की जहमत कोई नहीं उठा रहा है। इस समस्या की ओर विभाग का ध्यान नहीं गया है।
