बिहार राज्य के किशनगंज जिले में सात अगस्त से जिले में तीन चरण में मिशन इंद्रधनुष अभियान संचालित किया जायेगा। अभियान की तैयारी को को पूरा करने एवं अभियान की सफलता को लेकर जरूरी तैयारी को पूरा करने के लिए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार द्वारा वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अधिकारी के अलावा सहयोगी विभाग का अधिकार से मिशन इंद्रधनुष के सफल क्रियान्वयन के लिए घर घर सर्वे कर ड्यू लिस्ट एवं सर्वे रजिस्टरपूरा करने का निर्देश दिया गया।
