बिहार राज्य के किशनगंज जिला अभियोजन एवं ईमपावर्ड कमिटी तथा मानव व्यापार विरोधी अनुश्रवण समिति, मद्य निषेध की समीक्षात्मक बैठक डीएम श्रीकान्त शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से विभिन्न वादों में अभियोजन के कार्यों की समीक्षा की गई एवं इनके त्वरित निष्पादन हेतु निदेशित किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अभियोजन पदाधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा।
