किशनगंज जिले स्थित भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41 वीं वाहिनी रानीडंगा द्वारा निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लंगराडूबा में आयोजित किया गया। शिविर में 127 पशुओं की चिकित्सा जांच की गई, जिसमें 71 गाय, 16 भैंस, 103, बकरी, 03 डॉग, 44 बछड़ा एवं 60 अन्य छोटे बड़े पशुओं का निशुल्क उपचार किया गया।