खबरें फटाफट 30 जुलाई 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.नदी कटाव से संबंधित समस्याओं से लोगों ने विधायक प्रतिनिधि को अवगत कराया किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत धरहर के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन। 2.ग्रामीण ने नाला निर्माण का माँग किया कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर वार्ड संख्या 01 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खींचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का माँग किया। 3.यूको बैंक के शाखा को नए भवन में किया गया शिफ्ट कोचाधामन प्रखंड के हॉस्पिटल चौक स्तिथ यूको बैंक की शाखा को प्रखंड मुख्यालय के समीप भट्टा हाट में नए भवन में शिफ्ट किया गया। नये भवन में ग्राहकों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
