किशनगंज जिले में बिहार परिवहन मित्र कामगार व विभिन्न संगठनों द्वारा एसपी कार्यालय के समीप स्थित परिवहन मित्र कामगार कार्यालय में चालक दिवस मनाया गया। जिसमें परिवहन मित्र कामगार संघ व ऑल इंडिया रोड ट्रेड ट्रांसपोर्ट वर्कस यूनियन व विभिन्न संघ के सदस्य मौजूद थे।जिसमें ऑटो चालक, जीप चालक, बस चालक, ई-रिक्शा चालक व अन्य चालकों को संबोधित किया गया।