पोठिया प्रखंड में बिहार चिकित्सा एवं जन-स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले पोठिया प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर रैली निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोठिया के कैम्पस में प्रदर्शन किया।आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ की प्रखंड इकाई ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन के बीच अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।