ठाकुरगंज प्रखंड के एमएच आजाद नेशनल कॉलेज डिग्री कॉलेज में पदस्थापित प्राचार्य अबरार आलम के खिलाफ कॉलेज में कार्यरत 25 टीचिंग स्टाफ के साथ 18 नन टीचिंग स्टाफ सभी गोलबंद हो गए हैं। सबों ने तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद को भी पत्र लिखकर प्रभारी प्राचार्य अबरार आलम को अविलंब हटाए जाने की मांग की है। इसी संदर्भ में सोमवार को कॉलेज परिसर में ही एक बैठक की गयी।
