किशनगंज पुलिस द्वारा कोचाधामन थानांतर्गत शीतलपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान विदेशी शराब, 01 मोटरसाइकिल जप्त एवम एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
*नई शिक्षा नीति पर केंद्रीय विद्यालय, किशनगंज के प्राचार्य एन पी यादव ने विद्यालय में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।
बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के गुवाबारी पंचायत के अंतर्गत वार्ड नंबर 05 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल आपूर्ति चालू हो।
किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के गुवाबाड़ी पंचायत में अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान है बिजली 5 मिनट आती है फिर चले जाती है जिसे लोगों को काफी परेशानी होती है लोगों की मांग है कि बिजली आपूर्ति सही ढंग से किया जाए।
किशनगंज जिले में मौसम ने एकबार फिर यू टर्न लिया है। यहां तापमान में कभी कमी तो कभी बढ़ोतरी से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।शहर में दिन के 12 बजे के करीब अधिकतम 39 डिग्री न्यूनतम 25 डिग्री तापमान रहा।
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित शिव मंदिर सुहिया नया हाट के नजदीक सड़क कटिंग पर स्थानीय ग्रामीणों ने आर्थिक व श्रमदान देकर चचरी पुल का निर्माण किया है। जिससे रहमतपुर से उत्तरवाहिनी देवरी तक जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क पर अब आवागमन चालू हो गया है।
टेढ़ागाछ प्रखंड के सभी पंचायतों में विभिन्न योजनाएं मनरेगा के तहत चल रही है फिर भी मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। जिस कारण मजदूर रोजगार के लिए पलायन कर रहें हैं। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को लेकर भारी संख्या में प्रवासी मजदूर अपना घर वापस लौट आये थे।
किशनगंज जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज द्वारा रविवार को रचना भवन में महिलाओं में जागरूकता के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
किशनगंज शहर के धर्मशाला रोड, चुड़ीपट्टी, पश्चिमपाली, डे मार्केट सहित मुख्य बाजार में रुक-रुककर दिनभर जाम लगता रहा।मुख्य बाजार में कहीं भी पार्किंग की सुविधा नहीं रहने के कारण खरीददारी करने बाजार आए लोग अपने वाहनों को दुकान के सामने ही पार्क कर देते हैं जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
किशनगंज जिला मुख्यालय से प्रखंडो तक आने-जाने के लिए लोग ऑटो रिक्शा पर निर्भर है। शहर के पश्चिमपाली और रुइधासा मैदान से जिले के अलग-अलग प्रखंड तक जाने के लिए ऑटो रिक्शा लगे रहते है। कई इलाकों जैसे दिघलबैंक, टेढ़ागाछ, पौआखाली आदि जगहों पर जाने के लिए लोगों को ऑटो रिक्शा में भी दो से तीन बदली करनी पड़ती है। साथ ही ऑटो चालकों द्वारा ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में सवारियों और उनके सामानों को ऑटो में ठूस-ठूस कर भरा जाता है।
