किशनगंज जिला मुख्यालय से प्रखंडो तक आने-जाने के लिए लोग ऑटो रिक्शा पर निर्भर है। शहर के पश्चिमपाली और रुइधासा मैदान से जिले के अलग-अलग प्रखंड तक जाने के लिए ऑटो रिक्शा लगे रहते है। कई इलाकों जैसे दिघलबैंक, टेढ़ागाछ, पौआखाली आदि जगहों पर जाने के लिए लोगों को ऑटो रिक्शा में भी दो से तीन बदली करनी पड़ती है। साथ ही ऑटो चालकों द्वारा ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में सवारियों और उनके सामानों को ऑटो में ठूस-ठूस कर भरा जाता है।
