Transcript Unavailable.
किशनगंज जिले में हर घर नल का जल योजना से संबंधित शिकायत के लिए टॉल फ्री नंबर जारी किया गया है। 18001231121 नंबर पर कॉल करने पर विभाग की ओर से संबंधित गड़बड़ी दूर किया जाएगा। अगर आपके मोहल्ले में नल-जल से संबंधित परेशानी हो तो आप इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
किशनगंज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी- सह - प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक हुई, मीटिंग में सभी बीएलओ की अद्यतन सूची विहित प्रपत्र में उपलब्ध कराते हुए वेबसाइट पर भी अद्यतन करने के निर्देश दिए।
किशनगंज में फर्जी नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसएसबी कैंप के पास नर्सिंग होम में की कार्रवाई, जांच के दौरान सुविधाओं की कमी और डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी सहित अन्य मामलों का हुआ खुलासा।
किशनगंज टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन खचाखच भीड़, पहले दिन कैम्प से गायब रहने वालों को जुर्माना लगाने का असर, पीटी कार्यक्रम में 99 फीसदी टीचरों ने लिया हिस्सा
खबरें फटाफट-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.चैनपुर के ग्रामीणों ने किया पुल बनाने की मांग बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बीरपुर पंचायत के चैनपुर गांव में पिछले कई सालों से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गांव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है। 2. बार-बार सड़क खराब होने से ग्रामीण ने जल्द किया सड़क मरम्मती करने की माँग किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मजकुरी पंचायत के चिकनी मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण ने जल्द सड़क की मरम्मती करने की माँग की है। 3. ग्रामीण वासी ने किया नाला साफ सफाई का माँग किया बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कोचाधामन पंचायत के दांती वार्ड संख्या 04 में नाला का बहुत ही खराब स्थिति है ग्राम वासी ने किया जल्द नाला साफ सफाई का माँग किया। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
ठाकुरगंज:-एम.एच आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अबरार आलम को कॉलेज में कार्यरत टीचिंग एवं नन टीचिंग स्टाफ ने की अविलंब पद से हटाए जाने की मांग,स्थानीय सांसद को लिखा पत्र।
Transcript Unavailable.
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जल्द ही ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने जा रहा है। लगभग 20 करोड़ की लागत से ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। अगस्त महीने से रेलवे की ओर से स्टेशन का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं, कार्य का शिलान्यास छह अगस्त को किया जाना है।
Transcript Unavailable.
