किशनगंज रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने वाली है। जल्द ही किशनगंज रेलवे स्टेशन देश के बड़े महानगरों जैसे रेलवे स्टेशन में शुमार होगा। इसके लिए अमृत भारत योजना के तहत बिहार के कई स्टेशनों का चयन किया गया है। इनमें किशनगंज रेलवे स्टेशम भी शामिल है। किशनगंज रेलवे स्टेशन को विशेष सुविधा मिलेगी। अमृत भारत स्टेशन के तहत 42 करोड़ की लागत से किशनगंज रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण होगा।

किशनगंज जिला के प्रभारी सचिव दिवेश सेहरा ने कहा कि पटना हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में मुख्य सचिव, बिहार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के तहत बिहार जाति आधारित गणना के शेष कार्यों को अविलंब शत-प्रतिशत पूर्ण कराना जाना है।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर हाट स्तिथ सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की माँग है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मति का कार्य किया जाए।

खबरें फटाफट-04 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.किशनगंज जिला ने सूबे में पहला स्थान प्राप्त किया किशनगंज जिले में सरकार की महत्वपूर्ण सात निश्चय योजना में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर एक बार फिर किशनगंज जिला ने सूबे में पहला स्थान प्राप्त कर जिलेवासियों का मान बढ़ाया है। राज्य सरकार ने जून माह की रैंकिंग जारी की है।जिसमें किशनगंज को यह उपलब्धि हासिल हुई है। 2.नाला निर्माण को लेकर गड्ढा खोद दिया गया अब हो रही है लोगों को परेशानी ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या 12 के समीप शिव मंदिर से मानिकपुर जाने वाली सड़क में नगर पंचायत द्वारा नाला मरम्मती को लेकर गड्ढा खोद किया गया है। जिससे आवागमन करने वाले यात्रियों को स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना भी घटने की आशंका जताई जा रही है। 3.मिशन इंद्रधनुष अभियान की तारीख में बदलाव, शेडॺूल जारी किशनगंज जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष के आयोजन की तारीख में बदलाव किया गया है। प्रस्तावित पहला चरण 7 अगस्त के बजाय सितम्बर माह के 11 सितम्बर से शुरू होगा।2 वर्ष तक के बच्चे व गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने का लक्ष्य। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।

Transcript Unavailable.

किशनगंज रेलवे स्टेशन में ग्रीन सिग्नल होने के बाद भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन क्रॉस करते रहे। प्लेटफार्म संख्या 1 से गलत तरीके से रेल लाइन पार कर पास के प्लेटफार्म संख्या 2 की ओर जाते दिखे। जबकि जिस जगह से लोग रेल ट्रैक पार कर रहे थे वहां से थोड़ी ही दूरी पर रेलवे ने फुट ओवरब्रिज बना रखा है।

किशनगंज जिले में सरकार की महत्वपूर्ण सात निश्चय योजना में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर एक बार फिर किशनगंज जिला ने सूबे में पहला स्थान प्राप्त कर जिलेवासियों का मान बढ़ाया है। राज्य सरकार ने जून माह की रैंकिंग जारी की है।जिसमें किशनगंज को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

किशनगंज जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष के आयोजन की तारीख में बदलाव किया गया है। प्रस्तावित पहला चरण 7 अगस्त के बजाय सितम्बर माह के 11 सितम्बर से शुरू होगा।2 वर्ष तक के बच्चे व गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने का लक्ष्य।

किशनगंज रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन की व्यवस्था का जायजा लिया। 6 अगस्त को किशनगंज रेलवे स्टेशन में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।किशनगंज स्टेशन को बेहतर रेलवे स्टेशन बनाये जाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। किशनगंज स्टेशन में जो भी कमियां है उन्हें दूर किया जाएगा।

किशनगंज जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में नगर विकास परिषद की समीक्षात्मक बैठक उनके कार्यालय वेश्म में हुई।बैठक में सभी नगर निकाय के कार्य की अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत की गई। किशनगंज में चल रहे सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन का कार्य, ओपन जीम और चिल्ड्रन पार्क बनाने का प्रस्ताव और साफ-सफाई कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया।