किशनगंज रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने वाली है। जल्द ही किशनगंज रेलवे स्टेशन देश के बड़े महानगरों जैसे रेलवे स्टेशन में शुमार होगा। इसके लिए अमृत भारत योजना के तहत बिहार के कई स्टेशनों का चयन किया गया है। इनमें किशनगंज रेलवे स्टेशम भी शामिल है। किशनगंज रेलवे स्टेशन को विशेष सुविधा मिलेगी। अमृत भारत स्टेशन के तहत 42 करोड़ की लागत से किशनगंज रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण होगा।
