बहादुरगंज के गोपालपुर चौक पर रफ्तार ने ढाया कहर, तेज रफ्तार पिकअप वैन ने राहगीर को रौंदा, हादसे में सताल इस्तमरार के रहने वाले मोहम्मद जब्बार की मौत, मौके से गाड़ी लेकर चालक हुआ फरार
बिहार राज्य के किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत सराय के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन
दिघलबैंक प्रखंड में डीडीसी स्पर्श गुप्ता तथा डीआरडीए के डायरेक्टर विकास कुमार ने ताराबाड़ी पदमपुर तथा जागीर पदमपुर पंचायत में चल रहे विकास योजनाओं का जमीनी जायजा लिया।जिला से जांच के लिए पहुंचे अधिकारी ने पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
ठाकुरगंज प्रखंड में हाइकोर्ट द्वारा जाति गणना से रोक हटाए जाने के बाद ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में जाति आधारित गणना का काम फिर से गति पकड़ लिया है। जाति आधारित गणना का कार्य हाई कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के पूर्व ही लगभग 80 प्रतिशत पूरा कर लिया गया था।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला से सामुदायिक संवाददाता सुधा आचार्या मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि किशनगंज जिले के ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 फौदरबस्ती में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई हैं नगर की किसी भी नल में नहीं आ रहा है पानी।नगर के लोगों का मांग है की नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत रहमतपारा के ग्रामीणों ने समुदायक सौचालय से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द सौचालय बनवाने का दिया आस्वासन।
किशनगंज शहर के पुरबपाली एवं फरिंग्गोला फ़ीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।आज सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक शहर के पुरबपाली, कलटैक्स चौक, धर्मगंज, दिलावर गंज, डुमरिया, खगड़ा, जुलजुली हसनपुर, लोहार पट्टी, धर्मशाला रोड, गांधी चौक, डे मार्केट का बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्यपालक अभियंता बिद्युत बोर्ड विशाल कुमार ने दिया। उन्होंने कहा कि 33 केवी लाइन का मेंटेनेंस किया जाना है।
Transcript Unavailable.
किशनगंज शहर के खगड़ा स्थित मत्स्य विभाग परिसर में बदहाल पड़े तालाब के अच्छे दिन आने वाले हैं। विभागीय स्तर से अब इसका जीर्णोद्धार कर इसे मत्स्य जीरा उत्पादन केंद्र बनाया जाएगा। यहां उन्नत किस्म के अंगूलिकाओं का विकास कर इसे सस्ते दर पर मत्स्य पालकों के बीच बिक्री किया जाएगा। ताकि मत्स्य पालक उन्नत किस्म के मछली का उत्पादन कर सके।
किशनगंज जिले में आशा कार्यकर्ता एवं आशा फैसिलिटेटर संघ बिहार के बैनर तले किशनगंज जिले के आशा कार्यकर्ता ने अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर 9 जुलाई से लगातार हड़ताल पर है।आशा वर्करों ने हजार के बदले कम से कम दस हजार मासिक मानदेय की मांग की है।
