खबरें फटाफट-7 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.नलों मैं शुद्ध पानी की सप्लाई की ग्रामीण ने वासी ने की मांग कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मौधो पंचायत के वार्ड न० 02 मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वास्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगो की मांग है की नलों मे शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए। 2.प्रधानमंत्री ने रिमोट दबाकर ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन में पुनर्विकास कार्य का किया शिलान्यास ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन में पुनर्विकास कार्य का किया शिलान्यास पीएम नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रिमोट दबाकर ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन में पुनर्विकास कार्य का किया शिलान्यास। 3.तुपामारी के ग्रामीणों ने किया जल्द सड़क को ठीक करने की माँग। कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत सुन्दरबाड़ी पंचायत के तुपामारी मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 2 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण ने किया सड़क को ठीक करने की माँग । इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता शायक अफज़ल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत हल्दिखोरा पंचायत के वार्ड नo 09 चोपड़ाबुखारी में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत कोचाधामन के ग्रामीणों ने पुल से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द पुल बनवाने का दिया आश्वासन
किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इजहार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत सराय के ग्रामीणों ने सड़क से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन|
दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र में घण्टों से बिजली आपूर्ति बाधित,भीषण गर्मी के बीच रात में बिजली कट से उपभोक्ता परेशान, बिजली विभाग के अपडेट के मुताबिक 33केवी लाइन में एक फेज में बिजली नही मिल रहा है जिसके कारण दिघलबैंक और बहादुरगंज ग्रामीण क्षेत्र में बिजली बाधित है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के पौआखाली थाना परिसर में थाना अध्यक्ष रंजन कुमार के अध्यक्षता में भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया गया है।जिसमे भूमि सम्बन्धित कुल 4 मामला आया जिसमे से 3 मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया तथा एक को अगला तारीख दिया गया है।
खबरें फटाफट-05 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.झांसी रानी चौक से प्रखंड कार्यालय को जोड़ने वाली थाना रोड जर्जर बहादुरगंज नगर पंचायत स्थित झांसी रानी चौक से प्रखंड कार्यालय को जोड़ने वाली थाना रोड की हालत इन दिनों काफी जर्जर हो गई है।नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 तथा 11 की यह पीसीसी सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिस पर आवाजाही करना राहगीरों के लिये काफी मुश्किल भरा हो गया है। 2.बिजली की आंख में मिचोली से लोग परेशान ठाकुरगंज में इन दिनों बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हैं। लगातार दिन भर बिजली के आने-जाने का सिलसिला गुरुवार को लगा रहा है। बुधवार की रात्रि भी आपूर्ति घंटो बाधित होने से उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेचैन रहे। 3.जाति आधारित जनगणना का कार्य अब फिर से गति पकर लिया है ठाकुरगंज प्रखंड में हाइकोर्ट द्वारा जाति गणना से रोक हटाए जाने के बाद ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में जाति आधारित गणना का काम फिर से गति पकड़ लिया है। जाति आधारित गणना का कार्य हाई कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के पूर्व ही लगभग 80 प्रतिशत पूरा कर लिया गया था। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
