किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत चकन्दरा के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन

किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत बिशनपुर के ग्रामीणों ने नाला से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नाला बनवाने का दिया आस्वासन।

किशनगंज जिले में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए सदर अस्पताल के निकट पोषण पुनर्वास केंद्र में अतिकुपोषित बच्चों को भर्ती कर पौष्टिक आहार एवं उचित देखभाल से सामान्य कटैगरी में लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में कुपोषण का कलंक मिटाने के लिए कुपोषण की समस्या से जूझ रहे बच्चों और उसके मां या अन्य परिजन को 14 से 28 दिनों के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र में रखा जाता है। जहां बच्चों का स्वास्थ्य जांच, पौष्टिक भोजन,उचित देखभाल एवं अविभावक को उचित परामर्श दिया जाता है।

किशनगंज जिले 1 से 7 अगस्त तक आयोजित हो रहे विश्व स्तनपान सप्ताह की सफलता को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।बताते चलें कि विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में सीडीपीओ,एलएस एवं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका द्वारा लगातार महिलाओं एवं आम जनों को नव जात शिशुओं एवं 6 माह तक सिर्फ मां के दूध के सेवन की महत्ता के विषय में जागरूक किया जा रहा है।

किशनगंज जिले में मानसून की दुबारा सक्रियता का असर शुक्रवार की सुबह जिला मुख्यालय में देखने को मिला। सुबह दस बजे के बाद उमड़ते घुमड़ते बादलों के बीच पहले रिमझिम बारिश शुरु हो गयी। फिर थोड़ी देर के लिए मध्यम बारिश हुई। जिससे शहर के कुछ सड़कों पर जलजमाव की स्थिति हो गयी। हालांकि बारिश थमने के बाद जलजमाव भी खत्म हो गया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

ठाकुरगंज के सभागार भवन में नगर अध्यक्ष सिकंदर पटेल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई।बोर्ड की बैठक में कार्यपालक अधिकारी कुमार रितिक की मौजूदगी में नगर के कुल 12 वार्ड सदस्यों की सहमति से कई निर्णय लिए गए। जिसमें नेताजी मार्केट को तीन मंजिला आधुनिक बाजार के रूप बदला जाएगा। नगर में 600 नए स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे।

किशनगंज जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा सदर अस्पताल का किए गए औचक निरीक्षण में साफ-सफाई, कचरा उठाव सहित अन्य व्यवस्था की कलई खुल गयी। डीएम ने नाराजगी जताते अस्पताल प्रबंधक को साफ सफाई व्यवस्था अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

प्रखंड क्षेत्रों में सावन की पांचवी सोमवारी को भारीडीह ऐतिहासिक शिव मंदिर प्रांगण में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। हजारों श्रद्धालु पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर सर्वमंगल की कामना की, मौके पर सोमवारी को लेकर कुमारी कन्याओं सहित सौभाग्यवती महिलाओं में खास उत्साह देखा गया। सुबह से ही कुमारी कन्याओं सहित महिलाएं फूल,बेलपत्र आदि के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की आराधना में जुटे हुए दिखे। बताते चलें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु मनिहारी गंगा घाट से जल भरकर पांव पैदल यात्रा कर भारीडीह मंदिर पहुंचे और भगवान शिव को जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी, बताया जाता है कि ऐतिहासिक भारीडीह मंदिर वर्षों पुराना राजा महाराजाओं के समय का बना है। जहां शिवरात्रि सहित सावन में इस मंदिर का महत्व काफी बढ़ जाता है, खासकर सावन के अवसर पर काफी लोग यहां बाबा को जल चढ़ाने पहुंचते हैं। सावन की हर सोमवारी को काफी भीड़ रहती है। मौके पर भारीडीह मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि यहां मांगी गई हर मुराद बाबा के दर्शन के साथ ही पूरी हो जाती है, शिव मंदिर प्रांगण में सोमवारी के अवसर पर कई तरह की दुकानें सजी हुई है, कहीं पूजा सामग्री की दुकानें सजी है, तो कहीं शिव की शिवलिंग की दुकान सजी हुई है। मौके पर कई कन्या श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन की यह पहली सोमवारी है जिसको लेकर अतिप्राचीन शिव मंदिर भारीडीह में पहुंच तन मन से भगवान शिव की पूजा अर्चना किए हैं। वही बताया गया कि यहां जो भी शिव भक्त सच्चे मन से आराधना करते हैं तो उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो होती है।