किशनगंज जिले में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए सदर अस्पताल के निकट पोषण पुनर्वास केंद्र में अतिकुपोषित बच्चों को भर्ती कर पौष्टिक आहार एवं उचित देखभाल से सामान्य कटैगरी में लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में कुपोषण का कलंक मिटाने के लिए कुपोषण की समस्या से जूझ रहे बच्चों और उसके मां या अन्य परिजन को 14 से 28 दिनों के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र में रखा जाता है। जहां बच्चों का स्वास्थ्य जांच, पौष्टिक भोजन,उचित देखभाल एवं अविभावक को उचित परामर्श दिया जाता है।