प्रखंड क्षेत्रों में सावन की पांचवी सोमवारी को भारीडीह ऐतिहासिक शिव मंदिर प्रांगण में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। हजारों श्रद्धालु पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर सर्वमंगल की कामना की, मौके पर सोमवारी को लेकर कुमारी कन्याओं सहित सौभाग्यवती महिलाओं में खास उत्साह देखा गया। सुबह से ही कुमारी कन्याओं सहित महिलाएं फूल,बेलपत्र आदि के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की आराधना में जुटे हुए दिखे। बताते चलें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु मनिहारी गंगा घाट से जल भरकर पांव पैदल यात्रा कर भारीडीह मंदिर पहुंचे और भगवान शिव को जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी, बताया जाता है कि ऐतिहासिक भारीडीह मंदिर वर्षों पुराना राजा महाराजाओं के समय का बना है। जहां शिवरात्रि सहित सावन में इस मंदिर का महत्व काफी बढ़ जाता है, खासकर सावन के अवसर पर काफी लोग यहां बाबा को जल चढ़ाने पहुंचते हैं। सावन की हर सोमवारी को काफी भीड़ रहती है। मौके पर भारीडीह मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि यहां मांगी गई हर मुराद बाबा के दर्शन के साथ ही पूरी हो जाती है, शिव मंदिर प्रांगण में सोमवारी के अवसर पर कई तरह की दुकानें सजी हुई है, कहीं पूजा सामग्री की दुकानें सजी है, तो कहीं शिव की शिवलिंग की दुकान सजी हुई है। मौके पर कई कन्या श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन की यह पहली सोमवारी है जिसको लेकर अतिप्राचीन शिव मंदिर भारीडीह में पहुंच तन मन से भगवान शिव की पूजा अर्चना किए हैं। वही बताया गया कि यहां जो भी शिव भक्त सच्चे मन से आराधना करते हैं तो उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो होती है।
