ठाकुरगंज के सभागार भवन में नगर अध्यक्ष सिकंदर पटेल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई।बोर्ड की बैठक में कार्यपालक अधिकारी कुमार रितिक की मौजूदगी में नगर के कुल 12 वार्ड सदस्यों की सहमति से कई निर्णय लिए गए। जिसमें नेताजी मार्केट को तीन मंजिला आधुनिक बाजार के रूप बदला जाएगा। नगर में 600 नए स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे।