बिहार राज्य के किशनगंज जिला के पोठिया प्रखंड के कस्वाकलियागंज पांचायत अंतर्गत सेठाबाड़ी में 1952 में निर्माण कराया गया गांधी पुस्तकालय सह वैदिक आश्रम वर्तमान में महज मतदान केंद्र बनकर रह गया। गांधी पुस्तकाल कई वर्ष पूर्व ही उचित रखरखाव की अभाव में धराशाही हो गया है। अगर यह अस्तित्व में रहता तो यहां के युवाओं को काफी फायदा होता।

बिहार राज्य के किशनगंज शहर में में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छर के डंक से लोग परेशान रहते हैं। शहर के हरेक मुहल्लों में मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में मच्छर का प्रकोप काफी बढ़ गया है। कोई क्वायल या लिक्विड काम नहीं कर रहा है। लोगों में नगर परिषद के प्रति भारी आक्रोश है। उन्होंने एक बार फॉगिंग मशीन से छिड़काव करवाने की मांग की है। ताकि मच्छरों के डंक से राहत मिल सके।

बिहार राज्य में इग्नू ने जुलाई 2019 सत्र से ही यूजीसी के दिशा निर्देश के आलोक में स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम में च्वाइस वेस्ड क्रेडिट सिस्टम प्रणाली आरंभ किया गया है। जुलाई 2023 सत्र में स्नातक कक्षाओं में नामांकन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक हो गई है । इससे पहले आवेदन की तिथि क्रमश 30 जून, 15 जुलाई एवं 31 जुलाई तक निर्धारित थी।

खबरें फटाफट-08 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.जिले में तेजी से फैल रहा है आई फ्लू किशनगंज जिले में तेजी से फ़ैल रहा है आई फ्लू बताते चलें कि आई फ्लू एक वायरल इंफेक्शन हैं।इस इन्फेक्शन को पिंक आई डिजीज भी कहा जाता है।यह एक सेल्फ लिमिटिंग इंफेक्शन होता है,जो एक से दो हफ्ते में अपने आप ठीक हो जाता है।यह एक नॉर्मल वायरल इन्फेक्शन है जो अपने आप ठीक हो जाता है। 2.मत्स्य किसानों के लिए खुशखबरी किशनगंज जिले के मत्स्य किसान अब लीज की जमीन पर भी तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन कर सकेंगे। सरकार की नयी योजना तालाब मात्स्यिकी विशेष सहायता योजना के तहत यह सुविधा मत्स्य पालकों को दी जा रही है। पहले लीज की जमीन पर मत्स्य पालन की योजना नहीं थी।इस पैकेज के तहत 70 प्रतिशत अनुदान मत्स्य किसानों को दिया जाएगा। जिसका लाभ सिर्फ एससीएसटी व ईबीसी लाभुकों को मिलेगा। 3.साइबर ठगी का मामला सुलझाया गया किशनगंज साइबर थाना की पहल पर साइबर ठगी किये गए 3 लाख 32 हजार रुपए में में 2 लाख रुपये रिकवर किये गए हैं। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।

किशनगंज जिले में तेजी से फ़ैल रहा है बताते चलें कि आई फ्लू एक वायरल इंफेक्शन हैं।इस इन्फेक्शन को पिंक आई डिजीज भी कहा जाता है।यह एक सेल्फ लिमिटिंग इंफेक्शन होता है,जो एक से दो हफ्ते में अपने आप ठीक हो जाता है। हालांकि इसे लेकर लोगों के दिमाग में कई गलतफहमियां भी हैं।कई लोग मानते हैं कि आई फ्लू की वजह से आईसाइट पर असर पड़ता है और नजर कमजोर हो सकती है। ऐसा बिलकुल नहीं है। यह एक नॉर्मल वायरल इन्फेक्शन है जो अपने आप ठीक हो जाता है।

किशनगंज जिले में सरकार और प्रशासन ने ग्रामीणों की पीड़ा नहीं सुनी तो टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित आमबाड़ी के लोगों ने खुद ही आमबाड़ी के निकट प्रधानमंत्री सड़क के कटिंग पर चचरी पुल निर्माण करने का निर्णय ले लिया।स्थानीय ग्रामीणों ने श्रमदान और आपस में चंदा इकट्ठा कर आवागमन के लिए चचरी पुल बना डाला। इस पुल से होकर अब लोग आने जाने लगे हैं।इस पहल से आमजनों में खुशी व्याप्त है।

किशनगंज जिले के मत्स्य किसान अब लीज की जमीन पर भी तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन कर सकेंगे। सरकार की नयी योजना तालाब मात्स्यिकी विशेष सहायता योजना के तहत यह सुविधा मत्स्य पालकों को दी जा रही है। पहले लीज की जमीन पर मत्स्य पालन की योजना नहीं थी।इस पैकेज के तहत 70 प्रतिशत अनुदान मत्स्य किसानों को दिया जाएगा। जिसका लाभ सिर्फ एससीएसटी व ईबीसी लाभुकों को मिलेगा। इससे न केवल खाद्य व प्रोटीन सुरक्षा का साधन उपलब्ध हो सकेगा।

किशनगंज जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालयो में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया।जिसमें अशुद्ध जल से खतरे एवं बचाव की जानकारी उपस्थित छात्र-छात्राओं को दी गई। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि दूषित पानी के सेवन से चर्म रोग,पेट रोग,पीलिया,हैजा, दस्त,उल्टी टाइफाईड बुखार आदि रोग हो सकते हैं।गर्मी व बरसात के दिनों में इनके होने का खतरा ज्यादा होता है।

किशनगंज साइबर थाना की पहल पर साइबर ठगी किये गए 3 लाख 32 हजार रुपए में में 2 लाख रुपये रिकवर किये गए हैं। आवेदक शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित ग्रो ऐप में फोन पे के माध्यम से राशि भेजना चाह रहे थे। जिसमें तकनीकी समस्या आ रही थी। इसके बाद पीड़ित ने गूगल से फोने पे का कस्टमर केयर नम्बर खोज कर बात किया और कस्टमर केयर की तरफ से एक व्यक्ति ने इनके फोन में रश्क डेस्क एप्लिकेशन और यूको एम बैंकिंग प्लस डाउनलोड कराया था। कुछ देर बाद ही रुपये एकाउंट से गायब हो गए।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बलिया पंचायत के जैधल में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के किसी भी नल में नही आ रहा है पानी। पंचायत के लोगों की माँग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।