किशनगंज साइबर थाना की पहल पर साइबर ठगी किये गए 3 लाख 32 हजार रुपए में में 2 लाख रुपये रिकवर किये गए हैं। आवेदक शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित ग्रो ऐप में फोन पे के माध्यम से राशि भेजना चाह रहे थे। जिसमें तकनीकी समस्या आ रही थी। इसके बाद पीड़ित ने गूगल से फोने पे का कस्टमर केयर नम्बर खोज कर बात किया और कस्टमर केयर की तरफ से एक व्यक्ति ने इनके फोन में रश्क डेस्क एप्लिकेशन और यूको एम बैंकिंग प्लस डाउनलोड कराया था। कुछ देर बाद ही रुपये एकाउंट से गायब हो गए।
