किशनगंज जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालयो में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया।जिसमें अशुद्ध जल से खतरे एवं बचाव की जानकारी उपस्थित छात्र-छात्राओं को दी गई। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि दूषित पानी के सेवन से चर्म रोग,पेट रोग,पीलिया,हैजा, दस्त,उल्टी टाइफाईड बुखार आदि रोग हो सकते हैं।गर्मी व बरसात के दिनों में इनके होने का खतरा ज्यादा होता है।
