किशनगंज जिले में आई फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर से लेकर गांव और गली-मोहल्ले से लेकर सड़कों पर आपको काला चश्मा लगाए लोग दिख जाएंगे।जिले में आई फ्लू के बढ़ते मामलों ने सरकारी व निजी अस्पतालों में आंख से जुड़े समस्याओं लेकर काफी भीड़ पहुंच रही है। अन्य दिनों के मुकाबले बीते माह से सदर अस्पताल में आई फ्लू के मरीज काफी बढ़ती जा रही है।

किशनगंज जिले में तेजी से फ़ैल रहा है बताते चलें कि आई फ्लू एक वायरल इंफेक्शन हैं।इस इन्फेक्शन को पिंक आई डिजीज भी कहा जाता है।यह एक सेल्फ लिमिटिंग इंफेक्शन होता है,जो एक से दो हफ्ते में अपने आप ठीक हो जाता है। हालांकि इसे लेकर लोगों के दिमाग में कई गलतफहमियां भी हैं।कई लोग मानते हैं कि आई फ्लू की वजह से आईसाइट पर असर पड़ता है और नजर कमजोर हो सकती है। ऐसा बिलकुल नहीं है। यह एक नॉर्मल वायरल इन्फेक्शन है जो अपने आप ठीक हो जाता है।