किशनगंज जिले में सरकार और प्रशासन ने ग्रामीणों की पीड़ा नहीं सुनी तो टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित आमबाड़ी के लोगों ने खुद ही आमबाड़ी के निकट प्रधानमंत्री सड़क के कटिंग पर चचरी पुल निर्माण करने का निर्णय ले लिया।स्थानीय ग्रामीणों ने श्रमदान और आपस में चंदा इकट्ठा कर आवागमन के लिए चचरी पुल बना डाला। इस पुल से होकर अब लोग आने जाने लगे हैं।इस पहल से आमजनों में खुशी व्याप्त है।