किशनगंज जिले में आशा कार्यकर्ताओं की धारना-प्रदर्शन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोठिया में आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ की प्रखंड इकाई ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के बीच आशा कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी नौ सूत्री मांगें जबतक पूरी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेंगी। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य एवं गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने का भी कार्य पूर्ण रूप से बाधित रहेगा।

Transcript Unavailable.

रेड क्रॉस सोसाइटी के चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री से ठाकुरगंज विधायक सऊद आलम ने किया मुलाकात

कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के जागीर बस्ती गाँव मे नवनिर्मित प्राथमिक अस्पताल बदहाल स्तिथि में है । लगभग 05 वर्ष पूर्व ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बिशनपुर जागीर बस्ती में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण एमएसडीपी योजना से किया गया था। लेकिन अपने निर्माण के 05 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस प्राथमिक अस्पताल का अबतक उदघाटन नही हो सका ।

किशनगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में में दिनांक 9 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आम लोग आपसी सुलह-समझौता से अपने वाद व विवादों का निपटारा करवा सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।

पोठिया प्रखंड क्षेत्र के कौवाबाड़ी गांव के समीप मुख्यपथ पर जलजमाव होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है।किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्यपथ पर अवस्थित कौवाबाड़ी गांव में हल्की बारिश के बाद सड़क पर जल जमाव बना रहता है।

किशनगंज जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार पहल की जा रही तथा नई-नई तकनीकों को जोड़ा जा रहा है। साथ ही सामुदायिक स्तर पर विशेष पहल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल करते हुए टीबी रोग के मरीजो के लिए एक टॉल फ्री नंबर 1800-116666 की शुरुआत की गई है जिसपर कोई भी व्यक्ति कॉल करके टीबी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।

किशनगंज जिले में आई फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर से लेकर गांव और गली-मोहल्ले से लेकर सड़कों पर आपको काला चश्मा लगाए लोग दिख जाएंगे।जिले में आई फ्लू के बढ़ते मामलों ने सरकारी व निजी अस्पतालों में आंख से जुड़े समस्याओं लेकर काफी भीड़ पहुंच रही है। अन्य दिनों के मुकाबले बीते माह से सदर अस्पताल में आई फ्लू के मरीज काफी बढ़ती जा रही है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियाँ पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित सुहिया गाँव में नवनिर्मित मुख्यमंत्री सड़क बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिसके कारण इस होकर आवाजाही में अवाम को परेशानी हो रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुहिया गाँव स्थित सड़क कटिंग पर डायवर्सन निर्माण कराने की मांग की।

बिहार राज्य केकिशनगंज का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री रहा। आद्रता 95 प्रतिशत रही। मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को जारी बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 48 घंटों में राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की उम्मीद है। अगले 24 घंटे के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। राज्य के अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना है।