LHS जिलेबिया मोड हनुमान मंदिर के पास काम हो रहा है

किशनगंज जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। बैठक में किशनगंज जिला का जिला पर्यावरण योजना का ड्राफ्ट की समीक्षा की गई।विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा जिला स्तरों पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ई वेस्ट मैनेजमेंट, बायो वेस्ट मैनेजमेंट, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट के विभिन्न अवयवों एवम अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर सुझाव एवं निर्देश दिए गए

दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के बिहारटोला गांव से एसएसबी कैम्प तक सड़क नहीं होने से जवानों को आये दिन भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हल्की बारिश हुए नहीं कि कैम्प परिसर तक पहुंचने वाली सड़क पर पानी और कीचड़ जम जाता है।लोगों की मांग है कि सड़क का पक्की करण हो

सरकार जहां एक ओर अवैध तरीके से की गई अतिक्रमण को हटाने में जुटी है,वहीं दूसरी ओर छत्तरगाछ बाजार में अतिक्रमण पुन शुरू कर दिया गया है। किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क स्थित छतरगाछ बाजार पुन अतिक्रमण हो रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन का कड़ा कदम नहीं होने की वजह से नये सिरे से सड़क से सटाकर सब्जी दुकान,स्थायी रूप से सीमेंट का शेड निर्माण व अन्य तरीके से सड़क किनारे अतिक्रमण किया जा रहा है।

किशनगंज जिला पदाधिकारी के द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह संस्थान किशनगंज शहर के शनि मंदिर के पीछे,डुमरिया भट्टा , वार्ड नंबर 29 में संचालित हो रहा है। बताते चलें कि इसका उद्देश्य कोई भी नवजात फेंके न जाएं, बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं और इनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। यदि कोई नवजात फेंका या बेसहारा छोड़ा हुआ पाया जाय तो तुरंत बाल संरक्षण या नजदीकी थाना से संपर्क कर बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित कराया जाय। ताकि उनको सहारा मिल सके।

किशनगंज जिले में मानसून की बेरुखी से कुछ दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में बारिश बहुत कम होने से किसानों के धान की खेती पर असर पड़ा था। इसके बाद राज्य सरकार ने किसानों को खरीफ की खेती में सहायता पहुंचाने को लेकर सिंचाई के लिए डीजल अनुदान का लाभ देने का निर्णय लिया।

किशनगंज जिले में मानसून की दोबारा सक्रियता का असर तीन दिनों से देखने को मिल रहा है।रविवार की रात से रुक-रुक कर शुरु हुई बारिश का सिलसिला बुधवार भी जारी रहा। मौसम विभाग का अलर्ट किशनगंज के लिए सच साबित हुआ।बुधवार की सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही थी। दिन भर आकाश में बादल छाये रहे। दोपहर 12 बजे के बाद थोड़ी बारिश थमी। लेकिन आकाश में बादल उमड़ते घुमड़ते रहे। देखते ही देखते दोपहर एक बजे के बाद तेज मूसलाधार बारिश शुरु हो गयी।

किशनगंज जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में ऐसे 57 विद्यालय हैं जो भवनहीन हैं। 14 विद्यालयों के पास अब तक भूमि भी उपलब्ध नहीं है । इन विद्यालयों को बगल के विद्यालय में टैग कर दिया गया है। लेकिन संसाधनों की कमी के कारण छात्र छात्राओं की उपस्थिति प्रभावित है। खासकर बरसात के समय छात्र छात्राएं एक से डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय जाने से कतराते हैं। अगर जाते भी हैं तो इन्हें जमीन पर बैठना पड़ता है।

प्रखंड में कालाजार उन्मूलन अभियान तहत एसपी छिड़काव अभियान की शत प्रतिशत सफलता को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डाक्टर आरसी ठाकुर ने किया। मौके पर पीएचसी प्रभारी डाक्टर आरसी ठाकुर ने बताया कि कालाजार एक भयानक बिमारी है, जो मच्छर के काटने से फैलता है। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को कालाजार के लक्षण से अवगत कराते हुए हुए बचाव के उपाय बताए गए, बताया चिन्हित क्षेत्रों में लगातार 43 दिनों तक एसपी छिड़काव अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 2757 घरों के 6665 कमरों में छिड़काव किया जाएगा। साथ ही अभियान की सफलता को लेकर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से विचार विमर्श किया गया। बताया 17 अगस्त से क्षेत्रों में कालाजार उन्मूलन अभियान तहत एसपी का छिड़काव शुरु किया जाएगा। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता कुमारी, एसडीसी पिरामल से अभिमन्यु कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार, बीसीएम संगीता कुमारी, महिला प्रवेक्षिका रूबी कुमारी व अमृता कुमारी आदि मौजूद रहीं।

खबरें फटाफट-09 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.सड़क खराब होने से ग्रामीण है काफी परेशान कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मजकुरी पंचायत के लायतोर मुख्य सड़क से हमीद के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है। 2.सड़क खराब होने से ग्रामीणों ने किया सड़क को मरम्मत करने की माँग कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मजकुरी पंचायत के ईदगाह टोला मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है। 3.सौलर लाइट खराब होने से लोगों को परेशानी कोचाधामन प्रखंड के मजकुरी पंचायत अंतर्गत लायतोर वार्ड न० 02 मैं पिछले 5 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब है लोगों स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।