किशनगंज जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में ऐसे 57 विद्यालय हैं जो भवनहीन हैं। 14 विद्यालयों के पास अब तक भूमि भी उपलब्ध नहीं है । इन विद्यालयों को बगल के विद्यालय में टैग कर दिया गया है। लेकिन संसाधनों की कमी के कारण छात्र छात्राओं की उपस्थिति प्रभावित है। खासकर बरसात के समय छात्र छात्राएं एक से डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय जाने से कतराते हैं। अगर जाते भी हैं तो इन्हें जमीन पर बैठना पड़ता है।