किशनगंज जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं की जरूरी चिकित्सकीय जांच के साथ जरूरी दवा व परामर्श निशुल्क उपलब्ध कराया गया। अभियान के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, हेल्थ सब सेंटर सहित अन्य संस्थानों में विशेष इंतजाम किये गये थे।
खबरें फटाफट-11 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.ग्रामीणों ने किया शुद्ध पेयजल की माँग कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत तालबारी गांव में पिछले 5 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है। 2.बच्चों को दी गई आज से बचने की जानकारी नगर पंचायत ठाकुरगंज वार्ड संख्या तीन चेंगमारी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेंगमारी में अग्निशामक कार्यालय किशनगंज द्वारा विद्यालय में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं को आग से बचाव की जानकारी देते हुए बचने और इस पर नियंत्रण पाने संबंध की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। 3.बहादुरगंज बाजार में उठी पार्किंग की मांग बहादुरगंज बाजार में भीड़-भाड़ से जुड़े स्थानों पर वाहन पार्किंग स्थल नहीं रहने से आम लोगों को भारी परेशानी होती है। वाहन पार्किंग का इंतजाम नहीं रहने के कारण अधिकांश लोग हाट-बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थान पर सड़क किनारे दोपहिया एवं चार पहिया वाहन खड़ी करना मजबुरी बन गयी है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
नगर पंचायत ठाकुरगंज वार्ड संख्या तीन चेंगमारी गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेंगमारी में अग्निशामक कार्यालय किशनगंज द्वारा विद्यालय में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं को आग से बचाव की जानकारी देते हुए बचने और इस पर नियंत्रण पाने संबंध की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई।
बहादुरगंज बाजार में भीड़-भाड़ से जुड़े स्थानों पर वाहन पार्किंग स्थल नहीं रहने से आम लोगों को भारी परेशानी होती है। वाहन पार्किंग का इंतजाम नहीं रहने के कारण अधिकांश लोग हाट-बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थान पर सड़क किनारे दोपहिया एवं चार पहिया वाहन खड़ी करना मजबुरी बन गयी है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बलिया पंचायत के जैधल में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगो की मांग है की नलों मे शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए.
किशनगंज जिले में कैंसर से बचाव एवं जागरूक करने के लिए सदर प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर दौला में कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कैंप में कैंसर से बचाव संबंधी कई तरह की जानकारी दी गई।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत बरबट्टा के ग्रामीणों ने नाला से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द नाला बनवाने का दिया आश्वासन
किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत बलिया के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आस्वासन।
सीतामढ़ी से दीपक पटेल प्रखंड के नजदीक से गुजरने वाली बागमती नदी में जलस्तर घटने से लोगों के चेहरे पर देखी गई मुस्कान अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें धन्यवाद
किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न जगहों में नाले का ढक्कन क्षतिग्रस्त होने से रोज वाहन दुर्घटनाएं हो रही है। खासकर सर्विस रोड में बना नाले का ढक्कन नहीं होने से रोज चारपहिया का एक पहिया नाला में चला जाता है। कलटैक्स चौक से लेकर बस स्टैंड तक कई जगहों में नाले का ढक्कन नहीं है।भारी वाहन के दबाव के कारण क्षतिग्रस्त हो जाता है।
