किशनगंज से सेट खरखड़ी स्थित डोंक नदी में गांव मोहगढ़ के लोग जान जोखिम में डालकर नाव में सफर करने को मजबूर हैं। मोहगढ़ गांव के लोग बैंक, बाजार सहित किसी भी कार्य के लिए लेकर जान जोखिम में डालकर डोंक नदी पार कर आवागमन करते हैं।लोग वर्षो से यहां पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं।

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इजहार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत बोहिता के ग्रामीणों ने पुल से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द पुल बनवाने का दिया आश्वासन

किशनगंज के माननीय सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आज़ाद ने रेलवे के चैयरमैन को पत्र लिखकर किशनगंज रेलवे स्टेशन ,ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन,तैयबपुर रेलवे स्टेशन एवं गलगलिया स्टेशन में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव के लिए मांग किये है जिससे लोगो को कटिहार एवं जलपाईगुड़ी ट्रैन पकड़ने के लिए ना जाना पड़े।विभिन्न राज्यों को जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव होने से लोगो को आर्थिक एवं मानशिक रुप से बहुत लाभ मिलेगी एवं आमजनों को सहूलियत होगी।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

किशनगंज जिले में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक को जिला यक्ष्मा कार्यलय में जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. एनामुल हक की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में संबंधित विभिन्न मामलों की गहन समीक्षा करते हुए संभावित टीबी मरीजों की खोज व शत प्रतिशत मरीजों तक उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

किशनगंज सांसद डॉ० मो० जावेद आजाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री आश्विनी वैष्णव को 3 महत्वपूर्ण रूट/ 1. न्यू जलपाईगुड़ी से पटना भाया सिलीगुड़ी- ठाकुरगंज-किशनगंज स्टेशन पर ठहराव के साथ। 2. न्यू जलपाईगुड़ी से भागलपुर जंक्शन भाया सिलीगुड़ी- ठाकुरगंज-किशनगंज स्टेशन पर ठहराव के साथ 3. कटिहार से गुवाहाटी भाया किशनगंज - ठाकुरगंज - सिलीगुड़ी किशनगंज स्टेशन पर ठहराव के साथ, वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की मांग की है।

किशनगंज जिले में बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर आश्रय स्थल में नप के कार्यपालक पदाधिकारी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इन्होंने महोगनी, गुलमोहर एवं अशोक का पौधा लगाया। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि लोग अपने घरों के आसपास एक-एक पौधा अवश्य लगाएं। जो पर्यावरण संरक्षण में सहायक बन सके।

किशनगंज को इंटर हाई स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक विधान पार्षद व इंटर हाई स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वहीं बन रहे भवन का विधान पार्षद सह इंटर हाई स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने निरीक्षण किया।

बिहार सरकार के सात निश्चय योजना-2 में अब डेयरी इकाई स्थापना के जरिए बेरोजगारों व पशुपालकों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की गयी है। ताकि डेयरी इकाई लगा बेरोजगार व किसान अपनी तकदीर बदल सकें।इसके लिए ऑनलाइन आवेदन एक अगस्त से 1 सितंबर रखी गयी है।ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट डेयरी डॉट बिहार डॉट जीओभी डॉटइन पर कर सकते हैं।