किशनगंज जिले में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक को जिला यक्ष्मा कार्यलय में जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. एनामुल हक की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में संबंधित विभिन्न मामलों की गहन समीक्षा करते हुए संभावित टीबी मरीजों की खोज व शत प्रतिशत मरीजों तक उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
