किशनगंज टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के मटियारी पंचायत गरा टोली वार्ड संख्या 02 में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से वर्ष 2021 में 1.580 की0 मी0 सड़क का निर्माण हुआ था जिसका प्राकलन राशि एक करोड़ चोवीस लाख स्तत्तर हजार दो सौ पछहतर रुपया के लागत से बनने के लगभग दो वर्ष में ही जर्जर हो गया है समाज सेवी शाहआलम एवं अस्थानिय ग्रामीण मुफ़्ती तसव्वर इरफनी मोहम्मद खैबर आलम निज़ामुद्दीन आमिल आलम अब्दुल खालिद अमीरों उद्दीन ने बताया कि अभी दो वर्ष ही बीते है की सड़क की स्थिति जर्जर हो चुकी है हालाकि की संवेदक को सड़क में पांच वर्ष की अनुरक्षण की अवधि तय किया गया है लेकिन सड़क की ऐसी स्थिति पर कोई अधिकारी या संवेदक द्वारा कोई खबर लेने वाला नही । जिसके कारण दुर्घटना की आसंका बनी रहती है बीच सड़क में रोड छतिग्रस्त है रात के अंधेरे में ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी दिक्कत होता है
किशनगंज टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने मटियारी में बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब की खेप को जब्त किया है। एसएचओ धनजी कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो बाइक के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार |
किशनगंज पुलिस द्वारा कुरलीकोट थानांतर्गत जामनीगुड़ी रेलवे क्रॉसिंग/ओवरब्रिज के समीप मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति को 01 देसी कट्टा तथा 02 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
किशनगंज सांसद डॉ० मो० जावेद आजाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री आश्विनी वैष्णव को 3 महत्वपूर्ण रूट/ 1. न्यू जलपाईगुड़ी से पटना भाया सिलीगुड़ी- ठाकुरगंज-किशनगंज स्टेशन पर ठहराव के साथ। 2. न्यू जलपाईगुड़ी से भागलपुर जंक्शन भाया सिलीगुड़ी- ठाकुरगंज-किशनगंज स्टेशन पर ठहराव के साथ 3. कटिहार से गुवाहाटी भाया किशनगंज - ठाकुरगंज - सिलीगुड़ी किशनगंज स्टेशन पर ठहराव के साथ, वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की मांग की है।
खबरें फटाफट-12 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.खरखड़ी में लोग वर्षों से कर रहे हैं पुल निर्माण की मांग किशनगंज से सेट खरखड़ी स्थित डोंक नदी में गांव मोहगढ़ के लोग जान जोखिम में डालकर नाव में सफर करने को मजबूर हैं। मोहगढ़ गांव के लोग बैंक, बाजार सहित किसी भी कार्य के लिए लेकर जान जोखिम में डालकर डोंक नदी पार कर आवागमन करते हैं।लोग वर्षो से यहां पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। 2.अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान टेढ़ागाछ प्रखंड में बिजली की आंख मिचौनी जारी रही। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में लगभग 7 घंटे बिजली कटौती होने से बिजली उपभोक्ता परेशान रहे। तेज धूप होने की वजह से तापमान में भी वृद्धि थी, ऐसे में बिजली कटौती होने से लोग काफी मुश्किलों में रहने को मजबूर रहे। 3.रैयतों के बीच खानापुरी पर्चा एवं एल पी एम नक्शा वितरित किया गया। बिहार भू सर्वेक्षण अभियान के तहत बहादुरगंज अंचल अन्तर्गत राजस्व ग्राम बांसबारी से जुड़े दर्जनों रैयतों के बीच खानापुरी पर्चा एवं एल पी एम नक्शा वितरित किया गया।भू सर्वेक्षण शिविर संख्या तीन पंचायत सरकार भवन डोहर में आयोजित वितरण कार्यक्रम में भारी संख्या में रैयत मौजूद थे। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
किशनगंज जिले में बीएसएफ 72वीं बटालियन के द्वारा भारत-बंग्लादेश सीमा पर पाउदी हाई स्कूल में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीएसएफ के द्वारा स्कूल के आसपास 80 से ज्यादा पौधे लगाए गए।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले में बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ ने को 18 सूत्री मांगों के समर्थन में एनएच पर धरना प्रदर्शन किया। बीर कुंवर सिंह बस पड़ाव के सामने आयोजित धरना प्रदर्शन से लगभग 45 मिनट तक एनएच 27 पर परिचालन बाधित रहा। रसोईयो का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य संवारने की जिम्मेदारी संभालने वाली रसोईया ही आज भुखमरी के कगार पर है। दैनिक मजदूरी से भी कम पैसे पर रसोइया काम करने पर विवश है।
किशनगंज जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई।समीक्षात्मक बैठक में पाया गया कि वर्तमान में माह अगस्त 2023 के खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है। वर्तमान में किशनगंज जिला का औसतन वितरण प्रतिशत 50.94 प्रतिशत है।सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखण्ड आपूर्ति निरीक्षक को खाद्यान्न वितरण में तेजी लाने हेतु निदेशित किया गया।
किशनगंज जिले के पूरबपाली स्थित इस डेयरी प्लांट में अगर फिर से प्रोसेसिंग व पैकेजिंग का काम शुरु कर दिया जाए तो स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावना बढ़ जाएगी। जिला प्रशासन व डेयरी प्रोजेक्ट के अधिकारी इस दिशा में ध्यान दें तो जिले के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। यहां उद्योग धंधे की कमी के कारण स्थानीय लोगों का मजदूरी के लिए काफी संख्या में राज्य के बाहर पलायन होता है। अगर गव्य विकास विभाग की योजनाओं का लाभ किसानों को दिलाया जाए तो पशुपालन के क्षेत्र में तरक्की तो होगी ही किसान दूध बेचकर व उसके उत्पाद तैयार कर भी अपनी तकदीर संवार पाएंगे।
टेढ़ागाछ प्रखंड में बिजली की आंख मिचौनी जारी रही। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में लगभग 7 घंटे बिजली कटौती होने से बिजली उपभोक्ता परेशान रहे। तेज धूप होने की वजह से तापमान में भी वृद्धि थी, ऐसे में बिजली कटौती होने से लोग काफी मुश्किलों में रहने को मजबूर रहे।
