Transcript Unavailable.

बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के गुवाबारी पंचायत के अंतर्गत वार्ड नंबर 05 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल आपूर्ति चालू हो।

किशनगंज जिले में सकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जिले के 10 हजार 297 मरीज गोल्डन ई- कार्ड बनाकर निजी स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं। वही जिले में लाभुक की संख्या बढ़ाने के लिए जिले के सभी प्रखंड के सभी पंचायतों में दो -दो जगहों में शिविर लगाकर सीएससी संचालकों के द्वारा शेष बचे सभी लाभकों का गोल्डन ई. कार्ड बनाया जा रहा है।

कोचाधामन प्रखंड के गरगांव पंचायत के मोहरा पेट्रोल पंप के तरफ से प्रखंड क्षेत्र के तीन क्षेत्र की ओर जानेवाली तीन पक्की सड़क जर्जर व क्षतिग्रस्त है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

किशनगंज जिले में चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। लगातार रुक-रुक कर मानूसनी बारिश से सावन का रंग चढ़ने लगा है।हर जगह खेतों में हरियाली सी दिख रही है। मौसम विभाग ने 12 जुलाई को किशनगंज, अररिया, पूर्णिया व कटिहार सहित सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, मधुबनी, सीतामढ़ी में एक दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं 13 जुलाई को भी पूर्णिया, किशनगंज, अररिया में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है।

Transcript Unavailable.

भारत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की पीएम मोदी ने शनिवार को शिलान्यास किए है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 24,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। इन स्टेशन में ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन भी शामिल है। बता दे की ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कुल 28 करोड़ की लागत से होगा। इस मौक़े पर स्टेशन पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे रेलवे के अधिकारी, स्थानीय प्रतिनिधि और अन्य लोग शामिल थे।

किशनगंज पुलिस के द्वारा टेढ़ागाछ थानांतर्गत झाला चौक स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए सामानों के साथ एक चोर को किया गया गिरफ्त्तार।

किशनगंज के दिघलबैंक में 15 अगस्त को लेकर जोरों पर तैयारी, हाड़ीभिट्टा अपग्रेड मिडिल स्कूल में SSB 12वीं बटालियन के जवानों ने किया विशेष कार्यक्रम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया सम्मानित

थाना अध्यक्ष कलीम आलम और एसएसबी के जवानों ने किया पौधारोपण।