किशनगंज जिले में सकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जिले के 10 हजार 297 मरीज गोल्डन ई- कार्ड बनाकर निजी स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं। वही जिले में लाभुक की संख्या बढ़ाने के लिए जिले के सभी प्रखंड के सभी पंचायतों में दो -दो जगहों में शिविर लगाकर सीएससी संचालकों के द्वारा शेष बचे सभी लाभकों का गोल्डन ई. कार्ड बनाया जा रहा है।