इस कार्यक्रम में हम जलवायु परिवर्तन के कारण बदलते मौसम और असमान बारिश के पैटर्न से उत्पन्न हो रहे जल संकट पर चर्चा करेंगे। "मौसम की मार, पानी की तकरार" से लेकर "धरती प्यासी, आसमान बेपरवाह" जैसे गंभीर मुद्दों पर गहराई से विचार किया जाएगा। हम समझेंगे कि कैसे सूखा और बाढ़ दोनों ही हमारे जल संसाधनों को प्रभावित कर रहे हैं, और इन समस्याओं से निपटने के लिए सामूहिक और व्यक्तिगत स्तर पर क्या समाधान हो सकते हैं। हम आपसे जानना चाहते हैं – आपके इलाक़े में पानी की क्या स्थिति है? क्या आपने कोई जल संरक्षण के उपाय अपनाए हैं? या आप इस दिशा में कोई क़दम उठाने की सोच रहे हैं?

इस कार्यक्रम में हम जानेंगे कि कैसे गाँव के लोग मिलकर अपने समुदाय को मजबूत बना रहे हैं। जल संरक्षण, ऊर्जा बचत और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सामूहिक प्रयासों की ताकत को समझेंगे। साथ ही, यह भी जानेंगे कि कैसे छोटे-छोटे कदम मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं और गाँव के विकास में योगदान दे सकते हैं। क्या आपके समुदाय में ऐसे समूह हैं जो जल संरक्षण, आपदा प्रबन्धन या संसाधन प्रबन्धन पर काम करते हैं? अगर हाँ, तो हमें बताएं कि वे कैसे काम करते हैं? और अगर नहीं, तो इस कार्यक्रम को सुनने के बाद क्या आप अपने समुदाय में ऐसे सामूहिक प्रयास शुरू करने के लिए तैयार हैं?

यह कार्यक्रम मौसम में आ रहे बदलावों और उनसे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाले प्रभावों पर केंद्रित है। इसमें बारिश के अनिश्चित पैटर्न से उत्पन्न चुनौतियों और उनके संभावित समाधानों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में यह भी बताया जाएगा कि कैसे ये बदलाव किसानों से लेकर शहरी नागरिकों तक, सभी के जीवन को प्रभावित कर रहे हैं। आपने और आपके आसपास के लोगों ने बदलते बारिश के पैटर्न के बारे में क्या अनुभव किया है? क्या आपको या आपके जानने वालों को इससे कोई चुनौती झेलनी पड़ी है?

किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत कदमगाछी के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आस्वासन।

Transcript Unavailable.

किशनगंज जिले में बारिश तो थम गई और धूप भी खिले लेकिन नगर परिषद क्षेत्र के लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। शहर के अधिकांश हिस्सों स्थित घरों में भी पानी घुसा निकासी का इंतजाम नहीं होने से जमा है। खासकर तेघरिया, बालू बस्ती, ठाकुरवाड़ी, कजलामनी,डुमरिया भट्टा, खगड़ा, धरमगंज केलाबगण में सड़कों के साथ घरों में पानी का जमाव है।

ठाकुरगंज: एरिया के किसानों पर फिर टूटा आंधी व बारिश का कहर, आज आए तेज आंधी से खड़ा फ़सल वाले किसानों की टूटी कमर, वहीं प्रखंड के कनकपुर पंचायत के कई किसान भी आंधी का हुए शिकार। केला का खड़ा फ़सल गिरने से किसान काफी मायूस। कृषि विभाग से किसान के बर्बाद हुए फसल का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग।

कोचाधामन प्रखंड में लगातार मूसलाधार बारिश के बाद सुंदरबारी के कई घरों में घुसा बाढ़ का पानी जन प्रतिनिधि लोग ने किया निरीक्षण।जल जमाव से हो रही है पंचायत में परेशानी धन्यवाद

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत धरहर के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन

Transcript Unavailable.