किशनगंज जिले के मत्स्य किसान अब लीज की जमीन पर भी तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन कर सकेंगे। सरकार की नयी योजना तालाब मात्स्यिकी विशेष सहायता योजना के तहत यह सुविधा मत्स्य पालकों को दी जा रही है। पहले लीज की जमीन पर मत्स्य पालन की योजना नहीं थी।इस पैकेज के तहत 70 प्रतिशत अनुदान मत्स्य किसानों को दिया जाएगा। जिसका लाभ सिर्फ एससीएसटी व ईबीसी लाभुकों को मिलेगा। इससे न केवल खाद्य व प्रोटीन सुरक्षा का साधन उपलब्ध हो सकेगा।
