खबरें फटाफट-08 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.जिले में तेजी से फैल रहा है आई फ्लू किशनगंज जिले में तेजी से फ़ैल रहा है आई फ्लू बताते चलें कि आई फ्लू एक वायरल इंफेक्शन हैं।इस इन्फेक्शन को पिंक आई डिजीज भी कहा जाता है।यह एक सेल्फ लिमिटिंग इंफेक्शन होता है,जो एक से दो हफ्ते में अपने आप ठीक हो जाता है।यह एक नॉर्मल वायरल इन्फेक्शन है जो अपने आप ठीक हो जाता है। 2.मत्स्य किसानों के लिए खुशखबरी किशनगंज जिले के मत्स्य किसान अब लीज की जमीन पर भी तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन कर सकेंगे। सरकार की नयी योजना तालाब मात्स्यिकी विशेष सहायता योजना के तहत यह सुविधा मत्स्य पालकों को दी जा रही है। पहले लीज की जमीन पर मत्स्य पालन की योजना नहीं थी।इस पैकेज के तहत 70 प्रतिशत अनुदान मत्स्य किसानों को दिया जाएगा। जिसका लाभ सिर्फ एससीएसटी व ईबीसी लाभुकों को मिलेगा। 3.साइबर ठगी का मामला सुलझाया गया किशनगंज साइबर थाना की पहल पर साइबर ठगी किये गए 3 लाख 32 हजार रुपए में में 2 लाख रुपये रिकवर किये गए हैं। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।