किशनगंज जिले 1 से 7 अगस्त तक आयोजित हो रहे विश्व स्तनपान सप्ताह की सफलता को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।बताते चलें कि विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में सीडीपीओ,एलएस एवं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका द्वारा लगातार महिलाओं एवं आम जनों को नव जात शिशुओं एवं 6 माह तक सिर्फ मां के दूध के सेवन की महत्ता के विषय में जागरूक किया जा रहा है।
