किशनगंज रेलवे स्टेशन में ग्रीन सिग्नल होने के बाद भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन क्रॉस करते रहे। प्लेटफार्म संख्या 1 से गलत तरीके से रेल लाइन पार कर पास के प्लेटफार्म संख्या 2 की ओर जाते दिखे। जबकि जिस जगह से लोग रेल ट्रैक पार कर रहे थे वहां से थोड़ी ही दूरी पर रेलवे ने फुट ओवरब्रिज बना रखा है।
