टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित शिव मंदिर सुहिया नया हाट के नजदीक सड़क कटिंग पर स्थानीय ग्रामीणों ने आर्थिक व श्रमदान देकर चचरी पुल का निर्माण किया है। जिससे रहमतपुर से उत्तरवाहिनी देवरी तक जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क पर अब आवागमन चालू हो गया है।