किशनगंज जिले में मतदाता पुनरीक्षण कार्य के तहत निर्वाचन सूची में नाम शामिल करने को लेकर चल रहे अभियान के लिए डीएम श्रीकांत शास्त्री ने अपने कार्यालय वेश्म में प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा निर्वाचन सूची को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी।