दिल्ली से हस्मत अली,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिल्ली थाना खजुरी ख़ास के समीप दोबारा गंदगी और मवेशियों का जमाओ शुरू हो गया है।
दिल्ली से हस्मत अली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से जनता की आवाज़ एनजीओ के संस्थापक शाहनवाज़ हुसैन से बातचीत की। उन्होंने बताया कि जगह जगह डीडीए के खाली फ्लैटों में बारिश का पानी भरा हुआ था जिससे वहां डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियाँ फल रही थी।
दिल्ली एनसीआर से शाहनवाज़ साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उन्हें साझा मंच पर चलने वाला कार्यक्रम ( पूछो और जानो ) सुनने में बहुत अच्छा लगता हैं
दिल्ली थाना खजुरी ख़ास से हस्मत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 11-11-20 को बताया कि साझा मंच मोबाइल वाणी पर दिनांक 05-11-20 को एक खबर प्रकाशित की गयी थी। जिसमें बताया गया था कि थाना खजुरी ख़ास में बढ़ते प्रदूषण के कारण राहगीरों को बहुत परेशानी हो रही है और सरकार -प्रशासन कुछ नहीं कर रही है। इस खबर को फेसबुक और वाट्सअप के माध्यम से नगर निगम ,डीडीए को फॉरवर्ड कर जानकारी दी गयी थी। इसके बाद ही थाना खजुरी ख़ास की सड़क को फैले कचड़े से मुक्त किया गया । जिससे अब राहगीरों को आने-जाने में सुविधा हो रही है।
दिल्ली से हस्मत अली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मरीजों को परेशान किए जाने का आरोप लगाया गया है। मरीजों को जाँच के लिए एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर भेजा जा रहा है जिससे उनका हाल बेहाल हो रहा है। अस्पताल में जाँच के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गयी है।
दिल्ली आयानगर से राम कारण साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि आयानगर में मजदूरों के लिए पानी और सड़क की व्यवस्था की गयी है
दिल्ली आयानगर से राम कारण साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि कोरोना वायरस के कारण मजदूरों का शोषण हो रहा है। काम की कमी के कारण मजदुर कंपनियों में किसी भी स्थिति में काम करने को मजबूर हो जाते हैं। इसका फायदा कम्पनी वाली उठाते हैं। उन्हें कम वेतन दे कर मजदूरों का शोषण करती है।
दिल्ली आयानगर से राम कारण साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि मजदूरों को कभी न कभी अपने अधिकार के लिए तो आवाज़ उठानी ही होगी। वे कहते हैं कि पीस रेट में काम करने से श्रमिकों को परेशानी कम होती है
दिल्ली से हस्मत अली,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से नौशाद अली सिद्दीकी से प्रदूषण पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है।जगह जगह कूड़े कचड़े को जला दिया जाता है
दिल्ली से हस्मत अली की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से अखिल भारतीय मजदूर कल्याण संघ के राष्ट्रीय महासचिव से बातचीत हुई। मजदूर तबके के मजदूरों की हालात बहुत खराब हो गयी है। सरकार भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है
